डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप, जिससे जच्चा-बच्चा की हुई मौत

डॉक्टर के उपर हुआ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, डॉक्टर हुआ फरार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
सरायमीर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डिलवरी के लिए भर्ती गर्भवती महिला एवं गर्भ में पल रहे नवजात की, चिकित्सक की लापरवाही के चलते मौत हो गई। इस मामले को छिपाने के लिए उक्त चिकित्सक मृतका के परिवार वालों को बरगलाता रहा और अपने वाहन में शव को रख शहर ले आया। आरोपी चिकित्सक शहर के दलालघाट क्षेत्र में शव रखे वाहन को छोड़कर फरार हो गया। मौत की जानकारी के बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के लेड़ुवा ग्राम निवासी रामविचार मौर्य ने अपनी गर्भवती पत्नी सुशीला को बच्चे की पैदाइश के लिए सोमवार को सरायमीर क्षेत्र के संजरपुर बाजार स्थित अंसारी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा नार्मल डिलीवरी कराने की बात कही गई लेकिन शाम को आपरेशन की बात कही गई। परिवार वालों की सहमति से चिकित्सक ने प्रसव की तैयारी शुरू किया।आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक द्वारा गलत तरीके से किए गए उपचार के चलते जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस बात को छिपाते हुए चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर बताकर उसे अपने वाहन में रख कर शहर स्थित अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहकर परिवार वालों के साथ चल दिया। परिजनों का आरोप है कि शाम को उक्त चिकित्सक शहर के दलालघाट क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल के पास शव रखे वाहन को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद परिवार वालों को महिला के मौत की जानकारी हुई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सरायमीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। मृतका के पति रामविचार की तहरीर पर सरायमीर थाने में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ गैर ईरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चिकित्सक फरार बताया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

6 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

7 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

7 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

7 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

7 hours ago