संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में आयोजित होने वाले समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश की ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने की।
बैठक में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों की विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना तथा विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की मूल भावना के अनुरूप संचालित करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जनपद के अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदी और नहर किनारों पर व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा।
8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनके तहत जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसायियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे। 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद एवं प्रेस वार्ताओं के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।
14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले आयोजित होंगे, जबकि 16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के माध्यम से प्रबुद्धजन विकासखंडों का भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।
17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे। वहीं 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित कर किसानों को जैविक, प्राकृतिक एवं नकदी फसलों की खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बृहद योग शिविर का आयोजन होगा। इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और आमजन को प्लास्टिक उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
जनपद भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 दिवसीय अभियान की सफलता के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्य करें और सभी कार्यक्रमों का गुणवत्तापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया।
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…
नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…
गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…