Categories: Uncategorized

शिकायतों के निस्तारण में जनपद ने लगाई लंबी छलांग, टॉप टेन में शामिल

मार्च महीने की जारी रैंकिंग में जनपद था 70वें स्थान पर, जिलाधिकारी के नियमित मॉनिटरिंग के चलते रैंकिंग में हुआ गुणात्मक सुधार

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) आईजीआरएस/सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर अप्रैल महीने की जारी रैंकिंग में जनपद मऊ ने लंबी छलांग लगाते हुए पूरे प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। ज्ञातव्य है कि मार्च महीने की जारी रैंकिंग में जनपद का 70वां स्थान पर था, जिसको लेकर जिलाधिकारी ने गंभीर रुख अपनाया एवं साप्ताहिक समीक्षा कर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए थे। जिसका सकारात्मक परिणाम अप्रैल महीने की जारी रैंकिंग में देखने को मिला। जिलाधिकारी के निर्देश पर ही निस्तारण योग्य शिकायतों का स्थलीय परीक्षण कर निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं से भी फीडबैक लिया गया जिसके कारण भी रैंकिंग में अपेक्षित सुधार देखने को मिला। जिला अधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने समस्त अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय के अंदर समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने इस माह सभी विभागों से और भी बेहतर कार्य करने को कहा जिससे रैंकिंग में और सुधार हो सके। रैंकिंग में सुधार हेतु तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गत माह संतोषजनक रैंकिंग ना आने पर जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा करनी शुरू की तथा पोर्टल पर शिकायतों के समाधान के प्रति जो भी विभाग लापरवाह दिखे उन्हें समय से पूर्व ही चेतावनी दी गई। इस विशेष प्रयास का परिणाम यह निकला कि जनपद ने पूरे प्रदेश में टॉप टेन में शामिल होते हुए आठवां स्थान प्राप्त किया है। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आईजीआरएस/सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के आधार पर 11 बिंदुओं पर निर्धारित मार्क्स दिए जाते हैं, जिनके आधार पर जनपद की रैंकिंग निर्धारित की जाती है।अप्रैल महीने में जनपद ने टॉप टेन में स्थान बनाते हुए आठवीं रैंक हासिल की तथा रैंकिंग निर्धारण हेतु निर्धारित कुल 140 अंकों में से 116 अंक प्राप्त किया जो कुल अंकों का 82.86 प्रतिशत है। अप्रैल महीने की जारी इस रैंकिंग में जनपद श्रावस्ती ने 93.57 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि जनपद शाहजहांपुर ने 92.86 प्रतिशत प्रकार द्वितीय स्थान तथा जनपद अमेठी ने 90.71 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश स्तरीय जारी इस रैंकिंग में जनपद प्रयागराज ने 67.86 प्रतिशत अंकों के साथ 75 वा तथा जनपद जौनपुर ने 68.57 प्रतिशत के साथ 74वां स्थान प्राप्त किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

4 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

23 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

23 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

23 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

24 hours ago