नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आगामी 26 मई को गुरुग्राम में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने कहा कि देश के आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी थी और सभी प्रतिनिधियों को बैठक का एजेंडा प्रेषित किया जा चुका था। उन्होंने कहा बैठक स्थगित होना दुर्भाग्यपूर्ण है, किंतु राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है। इसी भावना को आत्मसात करने का निर्णय लिया गया।
बी एन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट के मध्य हुई वार्ता के बाद बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि बैठक की अग्रिम तिथि और स्थान का निर्धारण युद्ध समाप्त होने और देश की परिस्थिति सामान्य होने पर होगा और देश भर के पदाधिकारियों और आमंत्रित प्रतिनिधियों को बैठक का एजेंडा प्रेषित किया जाएगा।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज, महाराष्ट्र अध्यक्ष नितिन व्यास, हरियाणा अध्यक्ष आर के शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा, छत्तीसगढ़ अध्यक्ष तेजस्वी ठाकुर, मध्य प्रदेश अध्यक्ष अंकित सक्सेना, झारखंड अध्यक्ष अनिल पांडेय, केरल अध्यक्ष राजेश के, त्रिपुरा अध्यक्ष प्रशांत चक्रवर्ती, पांडिचेरी अध्यक्ष राजा ठंडपानी, तमिलनाडु अध्यक्ष रमेश बाबू सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों ने बैठक स्थगन के निर्णय का राष्ट्रहित में स्वागत किया है।
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…