मुजेहना/गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)
नगर निकाय चुनाव की चल रही तैयारियों के बीच जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप रविवार को धानेपुर नगर पंचायत के खीरभारी गाँव पहुंचे। खीरभारी में हरिशंकर राय के आवास पर प्रधानमन्त्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।
जहां क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, इस दौरान नगर पंचायत चुनाव संयोजक खेमराज मिश्रा, मंडलाध्यक्ष संजय सिंह, अनुज मिश्रा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने बूथ स्तर के चयनित कार्यकर्ताओं को माला पहना कर उनको सम्मानित किया, कार्यक्रम में नगर पंचायत चुनाव को ले कर गहन चर्चा की गयी। उसके बाद धानेपुर बाज़ार में स्थित काली मन्दिर पर कार्यकर्ताओं से मिले जहां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से उन्होंने नगर निकाय चुनाव को ले कर वार्ता की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा जिलामंत्री राम तीरथ वर्मा, जिलाकार्य समिति सदस्य मनीष द्विवेदी, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…