जिलाधिकारी ने 10 एसडीएम व तीन तहसीलदार का किया तबादला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
डीएम कृष्णा करुणेश ने जिले के दस एसडीएम और एएसडीएम के अलावा तीन तहसीलदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। इस संबंध में आदेश जारी करने के साथ ही डीएम ने सभी को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।
आदेश के मुताबिक, सहायक कलेक्टर प्रशिक्षण शिशिर कुमार सिंह को कैंपियरगंज का एसडीएम बनाने के साथ ही एसडीएम न्यायिक का भी कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह कैंपियरगंज के एसडीएम रोहित मौर्या को चौरीचौरा और चौरीचौरा के एसडीएम प्रशांत वर्मा को गोला का नया एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम न्यायिक चौरीचौरा प्रदीप सिंह को बांसगांव का एसडीएम बनाया गया है।
इसी तरह एसडीएम न्यायिक गोला व खजनी राजेश प्रताप सिंह को एसडीएम खजनी, एसडीएम बांसगांव केएन तिवारी को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय के साथ ही जीडीए से भी संबद्ध किया गया है। वहीं एसडीएम खजनी कुंवर सचिन सिंह को एएसडीएम सदर, एसडीएम न्यायिक सहजनवां आरती साहू का एसडीएम न्यायिक चौरीचौरा, एएसडीएम सदर व एसीएम द्वितीय सिद्धार्थ पाठक को एसडीएम न्यायिक खजनी व गोला तथा एसडीएम गोला राजू कुमार को एसडीएम न्यायिक बांसगांव व सहजनवां पद पर तैनात किया गया है। तबादले के क्रम में गोला के तहसीलदार बृज मोहन शुक्ला को बांसगांव, बांसगांव के तहसीलदार नरेंद्र कुमार को खजनी और खजनी के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को गोला का तहसीलदार बनाया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

8 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

8 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

8 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

8 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

8 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

12 hours ago