जिलाधिकारी ने किया स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारम्भ

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l आइयें कुष्ठ रोग से लड़े और कुष्ठ को भगाकर इतिहास बनायें, इस शपथ के साथ जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होने आज महात्मा गॉधी के 75वें शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होने कहा कि गॉधी जी अपने आश्रम में कुष्ठ रोगियों को भर्ती करते थे, तथा स्वयं उनके घावों पर मरहम पट्टी एवं इलाज करते थे। उन्होने कहा कि आगामी 13 फरवरी तक सघन कुष्ठ रोगी खोज एवं निगरानी अभियान संचालित किया जायेंगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी इस अभियान में अपना योगदान देंकर इसे सफल बनायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जागरूकता अभियान के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उन्होने कहा कि कुष्ठ रोग को पहचानना आसान है और इसका इलाज भी संभव है। उन्होने लोगों को शपथ दिलायी की कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नही करेंगे और ना ही किसी को भेदभाव करने देंगे। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उसको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे।
सीएमओ डा. आर.पी. मिश्रा ने कहा कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक पखवाड़ा कुष्ठ के विरूद्ध आखिरी युद्ध है। उन्होने बताया कि कुष्ठ रोगी खोज एवं निगरानी अभियान पखवाड़ा के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी की पहचान करेंगी तथा सम्भावित कुष्ठ रोगी को इलाज के लिए निकट के अस्पताल भेजेंगी। उन्होने बताया कि पंजा एवं अगुलियों में कमजोरी, ऑख बन्द करने में परेशानी, शरीर पर सुन्न दाग, दाग में लालपन अथवा सूजन, महिलाओं में मोटापन, दर्द अथवा झंझनाहट अथवा लेपरा जिगभान इसके लक्षण है। इसमें से कोई भी चिन्न हो तो तुरन्त जॉच कराये। इसका सभी अस्पतालों में जॉच एवं उपचार (एम.डी.टी.) मुफ्त उपलब्ध है।इस अवसर पर एसीएमओ डा. फखरेयार हुसैन, डा. सी.एल. कन्नौजिया, डीआईओ डा. विनोद कुमार, डा. रामप्रकाश, डा. ए.के. कुशवाहॉ, डा. विमल द्विवेदी, डा. हलधर, डा. सुधाकर पाण्डेय, आई.ए.अंसारी, सचिन चौरसिया, राकेश श्रीवास्तव, आनन्द गौरव शुक्ला, मनोज त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, अनवर अली, मनसा देवी, हुदा परवीन, अख्तर अली तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

19 hours ago