जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आयी शिकायतों का किया निपटारा

एक साल से लंबित था वरासत, जिलाधिकारी के निर्देश के बाद एक ही दिन में हुआ दर्ज

तहसीलदार बरहज ने घर जाकर दिया वरासत से संबंधित अभिलेख

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पूजा देवी पत्नी स्वर्गीय गणेश पटेल निवासी ग्राम करौंदी कि लंबित वरासत दर्ज कर ली गई है। पूजा देवी बृहस्पतिवार की सुबह जिलाधिकारी से जनता दर्शन के दौरान मिली थी। जिलधिकारी को दिए आवेदन में उन्होंने बताया था कि उनके पति की मृत्यु 14 मार्च 2022 को हो गई थी। तब से तहसील बरहज में वरासत दर्ज कराने के लिए वे कई बार चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन राजस्व कर्मचारी और लेखपाल उनका नाम सरकारी अभिलेखों में नहीं दर्ज कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लिया और तत्काल एसडीएम बरहज को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सम्यक जांचोपरांत आवेदिका की शिकायत सही पायी गई। इसके पश्चात पूजा देवी का वरासत दर्ज हो गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार बरहज अश्वनी ने शाम को करौंदी गांव जाकर आवेदिका को वरासत से संबंधित अभिलेख सौंप दिया।

पूजा देवी एक साल से लंबित वरासत को डीएम की जनता दर्शन के माध्यम से एक ही दिन में दर्ज होने को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रही। उन्होंने कहा कि सुबह शिकायत और शाम को समाधान मिलना एक सपने जैसा है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

6 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

7 hours ago