कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0 प्र0 द्वारा बिजली कर्मचारियों की मांगों के दृष्टिगत सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने कहा कि जनपद में, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए व्यापक प्रबन्ध किये गए हैं। आमजन को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने कार्य बहिष्कार, हड़ताल के दौरान जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सफल संचालन हेतु, ट्रांसफार्मर की पर्याप्त उपलब्धता एवं उसके अनुरक्षण हेतु उचित प्रबंध, विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्त सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण, संवेदनशील तथा अति आवश्यक सेवाओं यथा सरकारी एवं निजी अस्पताल, पेयजल आपूर्ति, एवं अन्य अति महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विशिष्ट निगरानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया । इस क्रम में शिकायतों के निवारण हेतु कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका नंबर 05564-240590 है तथा हाइडल कंट्रोल रूम नंबर- 7054177824 है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कतिपय विद्युत कर्मचारी संगठनों द्वारा आहूत सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत जनपद में, बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। विद्युत आपूर्ति से जुड़ी कुछ रूटीन सी शिकायतें मिली हैं, जिन्हें ठीक करा दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए आश्वस्त किया।
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…
Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…
सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…
‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…
रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…