जिलाधिकारी ने नक्शे पर नदी की स्थिति देखी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा बुधवार को जटहा स्थित शिव मंदिर के पास बांसी नदी का निरीक्षण किया।
बांसी नदी की सफाई हेतु सुबह से ही सफाई कर्मी लगे हुए थे,इस दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम नदी घाट का निरीक्षण किया, नक्शे पर नदी की स्थिति देखी पास स्थित शिव मंदिर की पौराणिकता जानी। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा आगे मंदिर स्थित गुफा का भी निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में जिलाधिकारी स्वयं श्रम दान करते हुए जलकुंभी की सफाई करने हेतु नदी के जल में उतरे,मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारीगण भी इस दौरान नदी में उतरकर जलकुंभियों की सफाई करने लगे। जिलाधिकारी ने आस पास के स्थानीय लोगो को नदी की सफाई हेतु अपील भी की। जिलाधिकारी ने पौराणिक नदी की सफाई, जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। तथा लोगो को श्रम दान के लिए प्रोत्साहित भी किया।
जिलाधिकारी ने बांसी नदी को पौराणिक और महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नदी की सफाई का प्रयास किया जा रहा है, जिससे नदी वापस अपने सामान्य प्रवाह में आ सके। मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा मीडिया के माध्यम से नदी की सफाई से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए, ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रोत्साहित किया जाए। इसकी सफाई से सबको फायदा है।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, डी पी आर ओ अभय यादव, उपजिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड महेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई, खण्ड विकास अधिकारी, समेत अन्य अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

17 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

17 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago