ज़िलाधिकारी ने की पोषण मिशन के कार्यों की समीक्षा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत जिला पोषण समिति/अभिसरण समिति की बैठक जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें आईसीडीएस के शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोषाहार वितरण एवं विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के सम्बंध में, पोषण ट्रैकर पर होम विजिट परियोजना की स्थिति,
पोषण ट्रैकर पर 0 से 6 वर्ष के बच्चों के सापेक्ष मापन क्षमता की स्थिति, एसएनबी और पोषण ट्रैकर पर आधार वेरीफिकेशन परियोजना की स्थिति आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के भली भांति क्रियान्वित कराने के लिए सभी सीडीपीओ को आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया। डीपीएम आरबी यादव ने इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले के अन्य 75 लर्निंग लैब को 18 बिंदुओं पर संतृप्त किया जा रहा है। म‌ई तक का पोषाहार वितरित हो चुका है।पोषण ट्रैक्टर पर लाभार्थियों का मोबाइल वेरीफिकेशन, आधार सत्यापन, मेजरिंग एफिशिएंसी और आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है।

पोषण ट्रैकर पर sam, mam और अति कुपोषित बच्चों की संख्या के मामले में जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि अपने ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की कुल संख्या, कितने बच्चे कुपोषण से बाहर आए इसकी संख्या तथा रेंडम आधार पर कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का शत-प्रतिशत सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी सीडीपीओ से,महीने भर में कितने आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया, इसकी भी जानकारी ली।उन्होंने सभी सीडीपीओ ब्लॉक स्तर पर पोषाहार वितरण रजिस्टर मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को ब्लॉक स्तर पर पोषाहार वितरण संबंधी रजिस्टर सत्यापन रिपोर्ट खंड विकास अधिकारियों से कराने का निर्देश दिया।कहा कि अगर इसमें भी लापरवाही मिली तो संबंधित सीडीपीओ, मुख्य सेविका और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा कोड और आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने विभिन्न मानकों पर पिछड़ने वाले व डाटा फीड न करने वाले सीडीपीओ को डाटा फीड कराने एवं जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं को विजिट बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी लोग जिम्मेदारी के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करना सुनिश्चित करें और इसे सहयोग एप पर अपलोड करे।इस बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय पति द्विवेद्वी ,डीपीएम आर० बी० यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी के एम पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग की समीक्षा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी रवींद्र कुमार अपने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को पिछले दिनों नगर क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था के संबंध में विस्तृत वार्ता की और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया‌।साथ ही लापरवाही करने वाले अवर अभियंताओं की सूची शाम तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विद्युत व्यवस्था सही न होने पर वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में अधीक्षण अभियंता,अधिशासी अभियंता,नगर एसडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

4 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

4 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

4 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

4 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

5 hours ago