जिलाधिकारी ने जल निगम द्वारा संचालित निर्माणाधीन कार्यों का समीक्षा की

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लगातार भ्रमण कर धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन के भौतिक निरीक्षण की कड़ी में डीएम मोनिका रानी ने नगर पंचायत रिसिया का निरीक्षण करते हुए अमृत जल के अन्तर्गत जल निगम द्वारा संचालित परियोजनाओं की भौतिक प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों और विकास कार्य सम्बन्धित फाइलो का निरीक्षण कर संचालित परियोजनाओं के एस्टीमेट एम बी, इंडेक्स प्लान व भुगतान की स्थिति आदि का अवलोकन करते हुऐ क्षेत्र में निकलकर संबन्धित निर्माणाधीन कार्यों की भौतिक प्रगति भी देखी। डीएम ने देवपुर और रविदास नगर में पानी की टंकियों का स्थलीय निरीक्षण किया। देवपुर में पानी की टंकी बनी होने, पाइप लाइन और कनेक्शन आदि का अधिकांश कार्य हो जाने के बावजूद पानी सप्लाई में होने वाले विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि रिसिया नगर पंचायत पेयजल पुर्नगठन योजना के अन्तर्गत कुल प्रस्तावित तीन नग नलकूप के सापेक्ष तीन नग का बोरिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है।डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्यूबवेल में बिजली कनेक्शन का कार्य तत्काल करायें। जिससे ट्यूबवेल चालू हो और घरों तक पानी की सप्लाई सुचारू रूप से हो सके। उन्होनें पुराने नलकूपों की मरम्मत व नये नलकूपों की स्थापना के कार्य की भौतिक प्रगति व गुणवत्ता की जांच तथा एम बी से मिलान करते हुए कॉरपोरेटर के माध्यम से जल निगम द्वारा घरों में किये गये पानी के कनेक्शन के भौतिक सत्यापन के लिये उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान समुचचित सफाई व्यवस्था न पाये जाने पर सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होनें संविदाकर्मियों को उनकी योग्यता के अनुरूप कार्य आंवटन एवं जन्म-मृत्यु पटल को पालिका के मुख्य द्वार के समीप बने आफिस में शिफ्ट करने हेतु भी निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम/अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत रिसिया पूजा चौधरी, एक्सईएन जल निगम आर.के. यादव, जल निगम ग्रामीण व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

सीने पर चोट के निशान मिलने से मौत का रहस्य गहराया, पुलिस व फॉरेंसिक टीम…

11 minutes ago

जिलाधिकारी ने संभाली विद्युत व्यवस्था की कमान, अधिकारियों को दिए आपूर्ति बहाली के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान और अतिवृष्टि से विद्युत…

17 minutes ago

कुर्सी से उतरकर दिव्यांग के पास पहुंचे डीएम, सुनी फरियाद

पीएम आवास और ट्राईसाइकिल से लाभान्वित करने के दिए निर्देश बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन…

22 minutes ago

जिउतिया में सतपुतिया का खास महत्व, सात संतानों की कामना से जुड़ी है यह लोक परंपरा

चील-सियारिन से जीमूतवाहन तक यतीन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट पुत्र की लंबी आयु, स्वास्थ्य, बल और…

1 hour ago

आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग सुधारने को डीएम सख्त, पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…

2 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…

2 hours ago