राजस्व विभाग के मासिक कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

फील्ड में भ्रमण करें अधिकारी राजस्व वसूली शीर्ष प्राथमिकता:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के दिसंबर माह के मासिक कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा की। नवंबर माह में 2.24 करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली हुई थी जिसके सापेक्ष दिसंबर माह में 3.04 करोड़ रुपये राजस्व वसूली दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलों में तैनात सभी नायब तहसीलदार राजस्व वसूली हेतु फील्ड में नियमित रूप से जाए और बड़ी आरसी की वसूली के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार सलेमपुर मिसरी लाल चौहान से व्यापार कर से जुड़ी तहसील की सबसे बड़ी आरसी पूछी जिसे बताने में वे असमर्थ रहे। इसी प्रकार भाटपाररानी के तहसीलदार चन्द्रशेखर से तहसील की सबसे बड़ी बैंक आरसी के संबन्ध में जानकारी चाही तो वे भी बताने में असमर्थ रहे। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त तहसीलदारों को अपने-अपने तहसील के बड़े आरसी की जानकारी होनी चाहिए। इसकी जानकारी न होना राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण कार्य लापरवाही की ओर संकेत कर रहा है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सलेमपुर एवं तहसीलदार भाटपाररानी को चेतावनी पत्र देने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों के 10-10 बड़े राजस्व बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों की अद्यतन सूची तहसील मुख्यालयों में अंकित किया जाए।जिलाधिकारी ने विद्युत बकाये की वसूली के लिए भी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता संबंधित तहसील से समन्वय स्थापित कर विद्युत वसूली अभियान में तेजी लाएं।

जिलाधिकारी ने लंबित न्यायिक वादों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों की सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की जाए। जनपद की समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में कुल 6676 वाद पाँच वर्ष से अधिक अवधि से लंबित है। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का ससमय निस्तारण शासन की प्राथमिकता का विषय है।

समीक्षा बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी, एएसडीएम महेंद्र कुमार, एएसडीएम आरपी वर्मा, डीजीसी राजस्व नवनीत मालवीय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

5 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

7 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

7 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

7 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

8 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

8 hours ago