मार्ग दुर्घटना मे मौत के बाद विदेश से घर पहुंचा मृतक का शव, घर मे मचा कोहराम

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव निवासी ऊमा चौहान पुत्र राम राज चौहान कतर देश में रहकर नौकरी कर रहा था, वह घर से तीन वर्ष पहले कतर में कमाने गया था और वहां की एक कम्पनी में काम करता था। 10 जनवरी को कम्पनी से कमा कर के रोज की भांति कम्पनी के बस में सवार होकर वह अपने रूम पर जा रहा था। रूम पर पहुँचने से पहले बस की टक्कर से घायल हो गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
बता दें कि वह घर आने के लिए कंपनी में छुट्टी के लिए अर्जी दिया था।
छुट्टी मंजूर होने के बाद भी वह घर नही आ सका। वह 16 जनवरी 2023 को घर आने वाला था कि सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर पाकर परिजनों ने सरकार से शव लाने की मांग की थी। शव बुधवार की रात लगभग 10 बजे शाहगढ गांव, घर पर पहुँचा। ताबूत खोलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। माता सोनजी देवी बेटे का शव देखकर विलाप करने लगी। पत्नी मालती चौहान गमगीन होकर गिर पड़ी,बेटे वकील, सुनील पिता के शव को देकर उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नम्बर था, कमाने गया पुत्र तो घर नहीं लौटा उसका शव अवश्य आया। गुरुवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

2 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

2 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

2 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

2 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

2 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

4 hours ago