जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस और कर-करेत्तर की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों और लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए और सभी अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर संदर्भों को प्राप्त होते ही निस्तारित करने की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ करें।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं और निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान देना होगा, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुए समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद कुमार ओझा, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अजय दीक्षित, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला बांट माप अधिकारी वीपी वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र सहित राजस्व और अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

4 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

5 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

5 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

5 hours ago