पयागपुर में ‘संकल्प से सिद्धि’ चौपालें विधायक ने गिनाईं केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘संकल्प से सिद्धि जनसंपर्क अभियान’ के तहत शुक्रवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनचौपालों का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने क्रमशः दपौली, तेन्दुआ कबीर और जैतापुर सरकाही गांवों में पहुँचकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा केंद्र सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल, पीएम स्वनिधि, जैसे कार्यक्रमों से देश के अंतिम व्यक्ति को सीधा लाभ मिल रहा है। योजनाओं का लाभ अब पारदर्शिता के साथ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँच रहा है।
ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ भी मिला
चौपालों के दौरान पात्र लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, वहीं टीबी रोग की रोकथाम और पोषण सुरक्षा के तहत जरूरतमंद लाभार्थियों को पोषण किट भी प्रदान की गईं।
विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधान सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी मंडल अध्यक्ष श्री संतोष गौतम किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, दिहल दास मिश्र मंडल महामंत्री प्रमोद शुक्ला विजय शंकर दुबे प्रवासी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज शुक्ला प्रधानगण अखिलेश पाण्डेय श्री घनश्याम शर्मा प्रदीप मिश्रा विभुम पांडे ओम दत्त मिश्रा भानु मिश्रा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला विकास पांडे रवि मिश्रा पप्पू सिंह उमेश पाल राजू शर्मा ओम प्रकाश मिश्रा तेज नारायण शर्मा,सुनील त्रिपाठी,मधुसूधन सिंह,बैजनाथ पाण्डेय, प्रदीप यदुवंश साथ में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

5 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

6 hours ago