जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी धर्मेंन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा. अपराजिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता तथा एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, अजय प्रताप यादव एवं महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया। इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बरेली में प्रदेश स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों तथा बच्चों ने देखा। जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारीगणों के द्वारा कक्षा 5 के आयुष तथा शिवांशी, कक्षा 6 की श्रेया तथा ईशा, कक्षा 7 की नेहा तथा कक्षा 8 की गुड़िया को नवीन सत्र की पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के संबंध में मुख्यमंत्री के द्वारा जो भी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं, उनका शत-प्रतिशत पालन किया जाना चाहिए। एमएलसी ने सभी अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। विधायक जलालाबाद ने कहा कि बेसिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार के साथ-साथ उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में बच्चों को अनेक प्रोत्साहन प्रदान किए गए हैं। खास तौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले बच्चों को जनपद मुख्यालय पर निःशुल्क भेजने की सुविधा तथा उनकी परीक्षा संबंधी तैयारियों के लिए भी व्यवस्था प्रदान की गई। जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षक होने के नाते वह प्राथमिक शिक्षा के सरोकारों से जुड़े रहते हैं। स्कूल चलो अभियान के इस कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारीगणों के साथ-साथ खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सुरेंद्र कुमार मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी नगर नागेंद्र सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मदनापुर, स्काउट एवं गाइड कैप्टेकलन दीपेंद्र कौर, एसआरजी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, अश्वनी कुमार अवस्थी, दक्षिता अग्रवाल, रूपल गुप्ता, राकेश रोशन, निकहत परवीन, विनायक, ओपी राजपूत, ओमप्रकाश वर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

17 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago