जिलाधिकारी ने रेलवे सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

       जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया।
         जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन एवं अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को डिवाइडर पर लगाए जा रहे रेलिंग एवं चित्रकारी के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सुन्दर लाइटिंग कराने के भी निर्देश दिए,उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित को रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डिवाइडर पर फूलों के पौधे लगवाने के निर्देश दिए, इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी को कराए गए सौंदर्यीकरण के कार्यों को नियमित रूप से मेंटेनेंस कराने के भी निर्देश दिए।
       जिलाधिकारी ने बलिया शहर में यातायात की व्यवस्था और सुदृढ़ करने के लिए अधिशासी अधिकारी को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पुन: अतिक्रमण न होने पाए उन्होंने दुकानदारों से वार्ता कर कहा कि सड़क पर अतिक्रमण न किया जाय। दुकान का सामान दुकान के अंदर ही रखा जाय। उन्होंने कहा कि यातायात में अवरोध उत्पन्न करने वाले विद्युत के खंभों को भी हटवाया जाय। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को कटहल नाला के आसपास लगने वाले मछली मार्केट को भी हटवाने के निर्देश दिया जिलाधिकारी ने कटहल नाला पर निर्माणाधीन पुल एवं एन.एच.-31के चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया जिलाधिकारी ने एन.एच.ए.आई. के अधिकारी को पुल का निर्माण कार्य एवं सहायक अभियंता,लोनिवि को एप्रोच मार्ग का कार्य 31 मार्च,2025 तक पूर्ण कराकर पुल संचालित करने के निर्देश दिए। 
       निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित एवं अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
rkpnews@desk

Recent Posts

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

11 minutes ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

2 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

2 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

9 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

10 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

10 hours ago