Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थित कार्यालय/पटलों का निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि फाइलों का निस्तारण समयबद्ध किया जाय,कोई फाइल लंबित न रखा जाय। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध किया जाय। व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रखरखाव सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने नाजिर से कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाय। निष्प्रयोज्य सामग्रियों को नियमानुसार निस्तारित कर दिया जाय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments