Wednesday, December 3, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने बखिरा झील पक्षी विहार का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बखिरा झील पक्षी विहार का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खलीलाबाद तहसील अंतर्गत बखिरा झील एवं पक्षी विहार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी साथ रहे।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने बखिरा टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने बखिरा झील पक्षी विहार को पर्यटन के दृष्टिकोंण से विकसित करने के संबंध में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और उसको बेहतर कैसे किया जा सकता है इस पर चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया। उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से विकास के पहलुओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर के पांडेय, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments