सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय,ताकि श्रद्धालुओं को कोई भी समस्या न होने पाए-जिलाधिकारी
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्तिक पूर्णिमा पवित्र स्नान के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के साथ शिवरामपुर घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के ठहरने सहित की गई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शिवरामपुर घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए की गई बैरिकेडिंग,राहत कैंप तथा पंडाल गांव आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय,ताकि श्रद्धालुओं को कोई भी समस्या न होने पाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद,बलिया को साइनेज तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र का वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित दुकानदारों से वार्ता करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता/भोजन बिक्री किया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक की गई झाड़ियों की सफाई एवं बैरिकेडिंग के कार्यों का भी जायजा लिया।
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…