डाटा फीडिंग कर्य में तेजी लाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने किया फसल क्षतिपूर्ति सर्वे डाटा फीडिंग कार्य का औचक निरीक्षण, डाटा फीडिंग कार्य में तेजी लाए जाने का दिया निर्देबलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)बाढ़ के दौरान किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा देने के लिए कृषि निवेश पोर्टल पर तहसीलों द्वारा लेखपाल द्वारा किसानों के फसल क्षतिपूर्ति सर्वे का डाटा कृषि निवेश पोर्टल पर फीड किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा तहसील बलरामपुर सदर में पहुंचकर डाटा फीडिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने तहसील सदर के कानूनगो के मोबाइल पर कृषि निवेश पोर्टल के फीडिंग कार्य एवं डाटा को अग्रसारित किए जाने तथा डाटा फीडिंग कक्ष में ऑपरेटर द्वारा फीडिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी राजेंद्र बहादुर को डाटा फीडिंग कार्य में तेजी लाते हुए जिला स्तर पर अग्रसारित किए जाने, डाटा फीडिंग हेतु ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार को तहसील में ही बैठकर पोर्टल पर डाटा फीडिंग के दौरान आने वाली समस्याओं का निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।कृषि निवेश पोर्टल पर अब तक 20 हजार किसानों की फसल नुकसान का डाटा फीड किया जा चुका है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, तहसीलदार बलरामपुर उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago