जिला अस्पताल में जिलाधिकारी ने रक्तदान करने वालों को दिया प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जिला अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान करने वाले विभिन्न संगठनों, एनसीसी के अधिकारियों व कैडेटों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया एवं हौसला अफजाई किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। जिलाधिकारी ने इस मौके पर सभी रक्तदान करने की शपथ दिलाई और सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान करना न केवल पुनीत कार्य है बल्कि यह किसी परिवार के सदस्य की जिंदगी बचाता है, जो अपने परिवार का सब कुछ होता है। कहा कि इन कार्यों से लोगों के मन में प्रेरणा का भाव आता है और समाज में मानवता जीवित नजर आती है। रक्तदान करने के लिए जो भी संगठन लोगों को प्रेरित कर रहे हैं,वे सभी बधाई के पात्र हैं।इस मौके पर सीएमओ डॉ विजयपति द्विवेदी, सीएमएस डॉ सुजीत कुमार यादव के अलावा विभिन्न संगठनों के लोग, एनसीसी के अधिकारी और जिला अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

4 hours ago