जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण

हस्ताक्षर कर गायब मिले प्रधानाध्यापक, एक दिन का वेतन काटने का निर्देश, स्पष्टीकरण तलब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को भागलपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय पिपरा सरवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी अपराह्न 2:20 पर प्राथमिक विद्यालय पहुँचे। उन्होंने सर्वप्रथम अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश प्रसाद हस्ताक्षर करने के बाद बिना किसी सूचना के गायब मिले। जिला अधिकारी ने मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन किया जिसमें प्रधानाध्यापक द्वारा किसी भी प्रकार के मूवमेंट का अंकन नहीं किया गया था। जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी जताई और एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित तीन अध्यापकों की तैनाती है और तीनों उर्दू विषय के अध्यापक हैं, जबकि विद्यालय में उर्दू पढ़ने वाला एक भी विद्यार्थी नहीं मिला। जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में इनकी तैनाती के लिए बीएसए को पत्र लिखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से ड्रेस नहीं पहनने के विषय में जानकारी ली तो कुछ बच्चों ने बताया कि उनका नामांकन विद्यालय में नहीं हुआ है, जिसकी वजह से उनके पास ड्रेस नहीं है। डीएम ने ऐसे सभी बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय में बिना नामांकन के आ रहे छात्रों का नामांकन किन वजहों से नहीं हो पाया है, की जांच खंड विकास अधिकारी को सौंप दी। डीएम ने मिड-डे मील के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। शौचालय की टाइल्स उखड़ने पर नाराजगी जताई। सहायक अध्यापक हबीबुर्रहमान ने बताया कि विद्यालय में 84 छात्रों का नामांकन है, जिसमें से 45 आये थे। इस दौरान सहायक अध्यापक मुहम्मद गुरफान उपस्थित मिले।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

4 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

4 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

5 hours ago