चिरैया का मंचन देख भावुक हुईं जिलाधिकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
संकल्प साहित्यिक , सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा आयोजित प्रमाण -पत्र वितरण समारोह के अवसर पर चिरैया नाटक का भावपूर्ण मंचन किया गया। नाटक का उद्देश्य लोगों को भूर्ण हत्या को रोकना और लड़कियों के प्रति भेदभाव ना करने के लिए जागरूक करना था । लगभग 20 मिनट की इस प्रस्तुति को देख कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई। प्रस्तुति देखने के बाद जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि संकल्प के कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से सबकी संवेदनाओं के तार झंकृत कर दिया। इस नाटक का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा । वास्तव में रंगमंच के माध्यम से हम समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं । उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं बावजूद इसके स्थितियां पूरी तरह नहीं बदली है । हम एक बेहतर समाज का निर्माण तभी कर सकते हैं जब लड़के और लड़कियों में भेद करना बंद कर दें । हम सबका सामूहिक प्रयास ही समाज को खूबसूरत बना सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को तो सशक्त होना ही है पुरुषों को भी अपनी सोच बदलनी होगी । हमें अपने लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए हर वो अवसर प्रदान करने होंगे जो अपने लड़कों को देते हैं ।‌ इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सौ कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इन सभी कलाकारों ने 18 अगस्त 2022 को बलिया बापू भवन में प्रस्तुत ” क्रांति 1942 @ बलिया ” नाटक में प्रतिभाग किया था । आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक ने बलिया के रंगमंच पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। नाटक के प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा प्रमाण पत्र मिलना था। जिसे शनिवार को श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में समारोह आयोजित कर जिलाधिकारी के हाथों वितरित किया गया। समारोह में जिलाधिकारी ने श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज , बलिया , सनबीम स्कूल अगसण्डा , राधा कृष्ण एकेडमी सवरू बांध और महर्षि वाल्मिकी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
चिरैया नाटक में जिन कलाकारों ने प्रतिभाग किया उसमें अनुपम कुमार पांडेय , ट्विंकल गुप्ता , अखिलेश कुमार मौर्य , साक्षी कुमारी, ऋषभ , सुशील केसरी , राहुल चौरसिया और ख्याति सिंह ने शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमर कुमार और संचालन संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने किया। आभार व्यक्त किया कालेज के प्रधानाचार्य डॉ० अखिलेश कुमार सिन्हा ने । इस अवसर पर स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव, गुरु स्वरूप श्रीवास्तव , पंकज कुमार सिंह , रवि प्रकाश , सचिन सिंह , अभिषेक पाठक, नवीन तिवारी , पंकज कुमार, आनंद कुमार चौहान ,आलोक, सोनू साहनी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

2 hours ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago