बेल्थरारोड में डाकबंगला व रामलीला मैदान के पास बनेगा कॉम्प्लेक्स

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने शनिवार को बेल्थरारोड में जिला पंचायत की दुकानों और खाली पड़ी जमीनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण भवन के पास और कस्बे में रामलीला मैदान के पास जिला पंचायत की जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी और संबंधित अवर अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला पंचायत की जो भी खाली जमीन है, उसका किस तरह से सदुपयोग हो, इस पर विशेष ध्यान देना है। ऐसे कार्य करने हैं, जिससे जिला पंचायत की आय में भी वृद्धि हो और आम जनमानस को सुविधा भी मिल सके। डाक बंगला और रामलीला मैदान के पास प्रस्तावित कंपलेक्स भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है। उन्होंने जिला पंचायत की संपत्तियों का रखरखाव से संबंधित विस्तृत जानकारी भी क्षेत्रीय जेई से ली। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जनार्दन यादव, हरेराम यादव, चंद्रभान राम, अमरनाथ यादव, अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह, कर अधिकारी सुनील यादव, जेई सुशील सिंह यादव लिपिक राजीव सिंह आदि थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

विशेष टिकट जांच अभियान 38 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए ₹23,170 का राजस्व वसूला

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

9 hours ago

देवरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का नया मंत्र

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…

10 hours ago

गोरखपुर में राम मंदिर पर विवादित पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने हटाकर शुरू की कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…

10 hours ago

वैश्विक संकट में भारत की बढ़ती साख, अर्थव्यवस्था और बाजार का भविष्य क्या कहता है?

इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…

10 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

10 hours ago

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

12 hours ago