Categories: Uncategorized

जनशिकायतों के निस्तारण में जिले को मिली 8वीं रैंक बलिया को

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के विशेष प्रयास से इस महीने ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में बलिया ज़िले की रैंकिंग में बड़ा सुधार देखने को मिला है।इस बार को पूरे प्रदेश में 8वाँ स्थान जिले को मिला है ज़िलाधिकारी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय के अंदर समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है इस महीने सभी विभागों का कार्य ठीक रहा है। यह आगे और भी बेहतर हो।
दरअसल, रैंकिंग अपेक्षा के अनुरूप न आने पर जिलाधिकारी ने हर सप्ताह स्वयं जनशिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा करनी शुरू की पोर्टल पर शिकायतों के समाधान के प्रति जो भी विभाग लापरवाह दिखे उसे समय पूर्व चेतावनी दी गई इस विशेष प्रयास का परिणाम निकला कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि का प्रतिशत पिछले महीने जो 32 प्रतिशत था इस महीने वह 58 प्रतिशत हो गया है इसके अलावा मार्च महीने में लगभग 4 हज़ार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मात्र 23 मामलों का ही समायान्तर्गत निस्तारण नहीं हो सका। शेष सभी समस्याओं का समय अंतर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करा दिया गया गुणवत्ता की पुष्टि के लिए 40 शिकायतों का भौतिक सत्यापन भी किया गया जिलाधिकारी के निर्देश पर लगायी गई टीम ने 68 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली नतीजन जिले की रैंकिंग, जो पिछली बार 74वीं थी इस बार 8वीं रैंकिंग शासन की ओर से मिली है ज़िलाधिकारी ने इसी तरह आगे भी जनशिकायतों के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं

rkpshomnath

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

6 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

6 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

6 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

7 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

7 hours ago