बदायूं(राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार 13 फरवरी को सुबह 8:00 बजे करीब बदायूं से भारतीय किसान यूनियन( महात्मा टिकैत) बदायूं के जिला अध्यक्ष परवेज़ आलम के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का एक दल गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए निकला ही था कि, जिला प्रशासन द्वारा पुलिस फोर्स भेजकर जिला अध्यक्ष परवेज आलम सहित तमाम पदाधिकारी को परवेज आलम के आवास स्थित भारतीय किसान यूनियन कार्यालय में ही हाउस आरेस्ट कर लिया गया, जिस कारण कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।जिला अध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि भले ही जिला प्रशासन ने आज हमें नजर बंद कर दिया है लेकिन किसानों के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।
जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि हम अपने अन्नदाताओं के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे, महासचिव रामस्वरूप ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं, जिला सचिव शहजाद हुसैन ने कहा सरकार को किसने की परेशानियों को गंभीरता से समझना चाहिए।
जिला प्रभारी श्रीराम और तहसील अध्यक्ष शिव कुमार सहित अन्य लोगों ने भी किसानों के अधिकारों की लड़ाई आखरी सांस तक लड़ने की शपथ ली।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…
धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…
एसबीआई का बड़ा विजन: 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य, डिजिटल…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…
पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…
AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…