Categories: Newsbeat

टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार ने मुजफ्फरपुर में टीम सदस्यों से किया संवाद

शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों की रचनात्मक क्षमता और संगठन के भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा, आत्मीय मिलन समारोह में सम्मानित हुए टीम के सदस्य

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार अपनी जीवनसंगिनी स्वाति कुमारी के साथ मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां संगठन से जुड़े सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर टीचर्स ऑफ बिहार की टेक्निकल टीम के लीडर एवं इंजीनियर शिवेंद्र प्रकाश सुमन के आवास पर मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें संगठन की विभिन्न टीमों के सदस्यों ने भाग लेकर शिक्षा के विकास, शिक्षकों की भूमिका और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

समारोह के दौरान अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र, डायरी, कलम एवं चंदन का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों, विद्यालयों में हो रहे शैक्षिक नवाचारों तथा शिक्षकों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर केशव कुमार, राइटर्स टीम लीड अमितेश कुमार, एजुकेशनल इनिशिएटिव प्रोग्राम लीड पप्पू कुमार पंकज, प्रकृति प्रहरी अभियान के संयोजक अभिषेक कुमार, सोशल मीडिया टीम लीड कनिष्का मुस्कान, पब्लिकेशन टीम लीड आस्था दीपाली, इवेंट लीड कुमार अभिषेक तथा मुजफ्फरपुर के डिस्ट्रिक्ट मेंटर नीरज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

तकनीकी सहयोग से मजबूत हो रहा संगठन

आयोजन के मेजबान शिवेंद्र प्रकाश सुमन संगठन की तकनीकी व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे वेब एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के विशेषज्ञ हैं और बड़े सरकारी, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को तकनीकी सेवाएं देने का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे टीचर्स ऑफ बिहार की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल गतिविधियों के संचालन एवं प्रबंधन में तकनीकी सहयोग दे रहे हैं। वे अपनी विशेषज्ञता, समय और श्रम को शिक्षा के विकास के लिए निःस्वार्थ भाव से समर्पित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि टीचर्स ऑफ बिहार की स्थापना 20 जनवरी 2019 को हुई थी। संस्थापक शिव कुमार की पहल पर शुरू हुए इस मंच का उद्देश्य बिहार के शिक्षकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना, विद्यालयों में हो रहे नवाचारों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना है।

इस अवसर पर संतोष कुमार राणा भी मौजूद रहे, जो वर्तमान में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना में व्याख्याता हैं। कला आधारित शैक्षिक गतिविधियों सहित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों में उनका योगदान रहा है। संगठन की गतिविधियों में उनका मार्गदर्शन और सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।

समारोह में शिव कुमार एवं स्वाति कुमारी के साथ मेजबान शिवेंद्र प्रकाश सुमन की जीवनसंगिनी रश्मि जायसवाल की उपस्थिति ने आयोजन को पारिवारिक आत्मीयता प्रदान की। सदस्यों ने संगठन के प्रति अपने समर्पण और सामूहिक प्रयासों को आगे भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर केशव कुमार ने कहा कि टीचर्स ऑफ बिहार की ताकत उसका दूरदर्शी नेतृत्व, तकनीकी सहयोग, अनुभवी मार्गदर्शन और समर्पित सदस्यों की सामूहिक भागीदारी है। शिव कुमार ने बिहार के शिक्षकों को साझा मंच देने का सपना देखा, वहीं शिवेंद्र प्रकाश सुमन जैसे तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी दक्षता से इस अभियान को मजबूती प्रदान की है।

उक्त जानकारी टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दी।

टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार ने मुजफ्फरपुर में टीम सदस्यों से किया संवादशिक्षा में नवाचार, शिक्षकों की रचनात्मक क्षमता और संगठन के भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा, आत्मीय मिलन समारोह में सम्मानित हुए टीम के सदस्यमुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार अपनी जीवनसंगिनी स्वाति कुमारी के साथ मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां संगठन से जुड़े सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर टीचर्स ऑफ बिहार की टेक्निकल टीम के लीडर एवं इंजीनियर शिवेंद्र प्रकाश सुमन के आवास पर मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें संगठन की विभिन्न टीमों के सदस्यों ने भाग लेकर शिक्षा के विकास, शिक्षकों की भूमिका और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।समारोह के दौरान अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र, डायरी, कलम एवं चंदन का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों, विद्यालयों में हो रहे शैक्षिक नवाचारों तथा शिक्षकों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।कार्यक्रम में स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर केशव कुमार, राइटर्स टीम लीड अमितेश कुमार, एजुकेशनल इनिशिएटिव प्रोग्राम लीड पप्पू कुमार पंकज, प्रकृति प्रहरी अभियान के संयोजक अभिषेक कुमार, सोशल मीडिया टीम लीड कनिष्का मुस्कान, पब्लिकेशन टीम लीड आस्था दीपाली, इवेंट लीड कुमार अभिषेक तथा मुजफ्फरपुर के डिस्ट्रिक्ट मेंटर नीरज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

तकनीकी सहयोग से मजबूत हो रहा संगठन

आयोजन के मेजबान शिवेंद्र प्रकाश सुमन संगठन की तकनीकी व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे वेब एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के विशेषज्ञ हैं और बड़े सरकारी, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को तकनीकी सेवाएं देने का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे टीचर्स ऑफ बिहार की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल गतिविधियों के संचालन एवं प्रबंधन में तकनीकी सहयोग दे रहे हैं। वे अपनी विशेषज्ञता, समय और श्रम को शिक्षा के विकास के लिए निःस्वार्थ भाव से समर्पित कर रहे हैं।गौरतलब है कि टीचर्स ऑफ बिहार की स्थापना 20 जनवरी 2019 को हुई थी। संस्थापक शिव कुमार की पहल पर शुरू हुए इस मंच का उद्देश्य बिहार के शिक्षकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना, विद्यालयों में हो रहे नवाचारों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना है।इस अवसर पर संतोष कुमार राणा भी मौजूद रहे, जो वर्तमान में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना में व्याख्याता हैं। कला आधारित शैक्षिक गतिविधियों सहित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों में उनका योगदान रहा है। संगठन की गतिविधियों में उनका मार्गदर्शन और सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।समारोह में शिव कुमार एवं स्वाति कुमारी के साथ मेजबान शिवेंद्र प्रकाश सुमन की जीवनसंगिनी रश्मि जायसवाल की उपस्थिति ने आयोजन को पारिवारिक आत्मीयता प्रदान की। सदस्यों ने संगठन के प्रति अपने समर्पण और सामूहिक प्रयासों को आगे भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर केशव कुमार ने कहा कि टीचर्स ऑफ बिहार की ताकत उसका दूरदर्शी नेतृत्व, तकनीकी सहयोग, अनुभवी मार्गदर्शन और समर्पित सदस्यों की सामूहिक भागीदारी है। शिव कुमार ने बिहार के शिक्षकों को साझा मंच देने का सपना देखा, वहीं शिवेंद्र प्रकाश सुमन जैसे तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी दक्षता से इस अभियान को मजबूती प्रदान की है।उक्त जानकारी टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दी।

Editor CP pandey

Recent Posts

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

3 minutes ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

7 minutes ago

रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख

बिजली कनेक्शन और बैटरी न होने के बावजूद लगी आग, घटना के कारणों को लेकर…

18 minutes ago

लक्ष्मी पूजा में खुलेआम फायरिंग से मची सनसनी, दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

वायरल वीडियो में तीन युवक पिस्टल और 12 बोर के कट्टे से करते दिखे फायरिंग,…

27 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

विसर्जन मार्गों का पैदल भ्रमण कर परखी व्यवस्थाएं, भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारु रखने पर…

31 minutes ago

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में गोरखपुर और गोण्डा की टीमें आमने-सामने, महराजगंज-कुशीनगर बाहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस की गोरखपुर जोन की वार्षिक अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026…

40 minutes ago