अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में मंगलवार देर शाम पुलिया के पास करीब 36 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्त और संवरा चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

ये भी पढ़ें – UP Budget 2026: पेंशन, रोजगार पर बड़ी सौगात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा था, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा युवक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट और जख्म के गहरे निशान पाए गए। घटनास्थल के पास नायलॉन की रस्सी, एक चाकू, शाल और एक जूता बरामद हुआ है। इन तथ्यों को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया युवक की हत्या की आशंका जता रही है।बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम गांव के एक व्यक्ति की नजर पुलिया के पास पड़े शव पर पड़ी। उसने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मंगलवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। साथ ही शव की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी साझा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और समय को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें – तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्त ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। घटनास्थल से मिले सामानों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल कर रही है ताकि युवक की पहचान और घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
घटना के बाद से लोहटा गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले के खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना से पर्दा उठाया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

6 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

6 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

7 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

7 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

7 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

8 hours ago