दिव्यांग राजेश रौनियार करेगा 4 अप्रैल से गांधी चौक पर भूख हड़ताल
सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।आज से ड़ेढ़ वर्ष पहले 27 अक्टूबर 2022 को अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज न होने से परेशान दोनों पैर से दिव्यांग नगर पंचायत सलेमपुर के स्टेशन रोड निवासी राजेश रौनियार पुत्र फूलचंद गुप्ता ने पुनः मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्चाधिकारियों से 4 अप्रैल के पहले न्याय न मिलने पर नगर के गांधी चौक पर आमरण अनशन (भूख हड़ताल)शुरू करने की चेतावनी रजिस्टर्ड डाक से मुख्यमंत्री, डीजीपी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर दे दिया है। राजेश रौनियार ने बताया कि 21 अगस्त 2023 को गांधी चौक पर आमरण अनशन पर बैठा था तो एक दिन बाद 22 अगस्त को सीओ सलेमपुर ने दो माह के अंदर मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने व मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल सका है। उल्टे घटना के समय मेरे ऊपर ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।जबकि बिना वैसाखी के हम चलने में भी असमर्थ हैं। कई बार सीओ साहब के पास जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही है।अब हमारा यह आमरण अनशन (भूख हड़ताल) 4 अप्रैल से जांच व न्याय मिलने तक नगर के गांधी चौक पर अनवरत जारी रहेगा।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…