अग्निकाण्ड से फ़सलों के बचाव के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मेहन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर आयोजित अग्नि सुरक्षा से सम्बन्धित बैठक अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि इस समय कृषकों की रबी फसल तैयार हैl जिसको अग्नि सुरक्षा से बचाव हेतु सावधान करना है। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि इस समय विद्युत शॉर्ट सर्किट से घटनाएँ घट रही है। इसलिए आप द्वारा एक एसओपी जारी कर दिया जायl जिससे किसानो उसी नम्बर पर सूचना देकर विद्युत लाइनो को कट करा सकते है।
अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा बताया गया कि विद्युत सम्बन्धी किसी समस्या हेतु हेल्पलाइन नम्बर 1912 है और कन्ट्रोल रूम नम्बर 9450964802 एवं 9532458653 पर सूचित कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने अग्नि सुरक्षा से सम्बन्धित सावधानियों के विषय में बताते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति या किसान आग लगने पर तुरन्त अग्निशमन विभाग के दूरभाष नम्बर 9454418813 व 9454418814 एवं पुलिस कन्ट्रोल नम्बर 112 पर तत्काल सूचित करेंl जिससे अग्निशमन विभाग एवं पुलिस विभाग पहुंच कर आग पर नियत्रंण पा सके।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने जनपद के सभी किसान भाईयो से अपील किया है कि जहॉ-जहॉ खेतो में ट्रांसफॉर्मर लगे हुए है उसके नीचे अगल-बगल लगभग 05 मीटर की चौड़ाई में गेंहू की कटाई अवश्य कर लेंl जिससे विद्युत शॉर्ट सर्किट होने पर फसल में आग न लगे।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो को बताया कि यदि किसी किसान भाई की फसल अग्निकाण्ड से नष्ट हो जाता हैl तो अपने क्षेत्र के उप जिलाधिकारी के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत कर, मण्डी समिति के माध्यम मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत राहत सहायता प्राप्त कर सकते है तथा आवेदन के सम्बन्ध में मण्डी सचिव शिवनिवास यादव के दूरभाष नम्बर 6393013076 से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकते है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर शैलेष कुमार दूबे, उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, उपजिलाधिकारी धनघटा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत संदीप कुमार, अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव, आपदा विशेषज्ञ कृष्णा गुप्ता, आपदा लिपिक रंजीत कुमार गुप्ता एवं सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

16 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

17 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

17 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

18 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

18 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

18 hours ago