सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड रेहराबाजार के अंतर्गत आने वाले अचलपुर घाट स्थित सुकनी बाजार की मुख्य सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। यह सड़क लालपुर भलुहिया और रामपुर ग्रिंट के चोरघटा घाट रोड को जोड़ती है, लेकिन जगह-जगह गड्ढों के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अनूप,रमेश, आशीष कुमार, बिशाल, कर्मचंद, शिवकुमार, राज मोहम्मद, विनय कुमार आदि का कहना है कि यह मार्ग बाजार, स्कूल और अस्पताल तक जाने का एकमात्र जरिया है। कई वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और पानी भरे गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…