15 अगस्त तक खुले रहेंगे आईटीआई प्रवेश के द्वार

एससीवीटी पोर्टल पर करें पंजीकरण, रिक्त सीटों पर मिलेगा अवसर

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद आगरा में संचालित सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ ने तृतीय चरण के उपरांत गणना की गई रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु एससीवीटी पोर्टल को फिर से खोल दिया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आगरा के प्रधानाचार्य मान सिंह भारती ने बताया कि 11 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक पोर्टल पर नवीन आवेदकों का पंजीकरण और पूर्व से पंजीकृत अभ्यर्थियों के व्यवसाय विकल्प परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो पहले पंजीकरण से चूक गए थे या जिनका चयन वांछित व्यवसाय में नहीं हो सका था। पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा। महत्वपूर्ण बिंदु:- पोर्टल खुलने की तिथि: 11 अगस्त 2025, अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2025
प्रवेश हेतु पात्र: नवीन आवेदक एवं पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल: www.scvtup.in
भारती ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि तकनीकी शिक्षा के इस सत्र में वे अपना स्थान सुरक्षित कर सकें।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

5 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

6 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago