देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करने और पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद भर में देवरिया पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में संचालित ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ एवं ‘एंटी रोमियो चेकिंग’ अभियान के तहत सुबह से ही पुलिस टीमें सक्रिय रहीं।अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों एवं शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिसकर्मियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले महिला एवं पुरुष नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। साथ ही उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रमुख पार्कों एवं मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर दिया सुरक्षा का भरोसा
जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बुजुर्ग नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मान, हरसंभव सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई जांच
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।
बालिकाओं को दी सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी
महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा के बारे में बताते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया।पुलिस के अनुसार ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग करना नहीं, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा महिलाओं, बालिकाओं, बुजुर्गों और अन्य नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में जनसंवाद, जनजागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस ने अपना संकल्प दोहराया— ‘सुरक्षित सुबह, सशक्त नारी, सुरक्षित नागरिक—भयमुक्त देवरिया हमारी प्राथमिकता।’
विशेष लेख | लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीती हुई घटनाओं का संग्रह नहीं होता,…
इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, ऐतिहासिक फैसलों, तकनीकी आविष्कारों…
10 नवंबर 2026, मंगलवार। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गोवर्धन पूजा के पावन…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…
SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…
दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…