असिस्टेंट भू भौतिक वैज्ञानिक बनने पर गांव में हुआ जोरदार स्वागत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) सगड़ी तहसील क्षेत्र के टाड़ी विजयापार गांव निवासी अरविंद सरोज पुत्र शिव मूरत सरोज का चयन असिस्टेंट भू भौतिकी विधि के 38 वें रैंक प्राप्त कर अपने गांव आने पर स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने बाजा गाजा के साथ गांव में स्वागत किया।परिजन तिलक लगाकर और फूल माला से स्वागत किया ।
बता दें कि अरविंद सरोज की प्राथमिक शिक्षा विजयापार में हुई, कक्षा 8 तक की शिक्षा भी गांव में विजयापार में ही किया। इंटरमीडिएट की शिक्षा चंद्रपति इंटर कॉलेज नेवादा करहा मऊऔर बीएसई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से किया। आईआईटी आईएसएम धनबाद से किया। पीएचडी राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट दिल्ली से किया। पी एचडी जिओ फिजिक्स विषय से कर रहे हैं ।असिस्टेंट भू भौतिकी विधि की परीक्षा 2 अप्रैल को 23 में हुई थी। जिसमें 23 वां रैंक प्राप्त हुआ । इनका चयन असिस्टेंट भू वैज्ञानिक पर हुआ।अरविंद सरोज ने इसका श्रेय माता-पिता व गुरुजनो को दिया। वर्तमान पीढ़ी के बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि तन्मयता से मन लगाकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलेगी। बाबूजी फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत हुए ।माता प्रभावती देवी ग्रहणी हैं। भाई अजय बीएससी करके तैयारी करने में लगे हुए हैं। दो बहनें हैं भगवती और अर्चना । कहा कि शिक्षा बहुत जरूरी है और शिक्षा से सब कुछ प्राप्त हो सकता है।
स्वागत सम्मान समारोह में प्रबंधक कैलाश राय ,भुंवर राय ग्राम प्रधान ,संदीप मास्टर सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित होकर मेधावी अरविंद सरोज का स्वागत व अभिनंदन किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

10 minutes ago

नई दिल्ली से बलिया जा रहे थे पांच लोग, एक्सप्रेसवे पर पलटी कार और तीन की हो गई मौत

सांकेतिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; चालक समेत…

34 minutes ago

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

56 minutes ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

1 hour ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

13 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

13 hours ago