June 18, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा सुनकर भाव विभोर हुआ श्रद्धालु

अनंत पीठ आश्रम पर हुआ महाप्रभु के चित्रपट का पूजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अनंत महाप्रभु के जयंती समारोह के दूसरे दिन आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज द्वारा गुफा के पास योगिराज अनंत महाप्रभु के चित्रपट का पूजा-अर्चना किया गया। वहीं जन्मोत्सव पर चल रहे कथा के दूसरे दिन आजमगढ़ से पधारे हुए कथावाचक सुरेश मिश्रा द्वारा भगवान की मंगलमयी कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया गया, कथा के क्रम को आगे बढ़ते हुए गणेश मिश्र, अंगद प्रसाद द्विवेदी, हरि ओम शरण महाराज, मनमोहन शरण, अनिल शास्त्री ,रामशरण , परशुराम पाण्डेय,बृजराज उपाध्याय, आदि ने भगवान की मंगलमयी कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र त्रिपाठी ,बलभद्र त्रिपाठी, डॉ महथ प्रसाद कुशवाहा, आशुतोष पाण्डेय, डॉक्टर किरण पाठक, डॉ आरती पाण्डेय, प्रेम शंकर पाठक ,डॉक्टर सूरज गुप्ता, डॉक्टर सज्जन कुमार, निखिल द्विवेदी ,अभय कुमार पाण्डेय ,शिवम पाण्डेय, अनमोल मिश्र ,अनुपम मिश्र, मानस मिश्र, पीयूष मिश्र ,सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
कथा मंच का संचालन पंडित विनय मिश्र ने किया।

You may have missed