देवकली देवलास मेले में तीसरे दिन उमड़ी भारी भीड़, विक्रमादित्य की प्राचीन चौखट की हुई पूजा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के देवकली देवलास में छठ पर्व से प्रारंभ हुए साप्ताहिक मेले में तीसरे दिन श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में दूर-दूर से आए लोगों ने तरह-तरह के सजे हुए दुकानों से जमकर खरीदारी की।

महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ मीना बाजार, लेडिस चूड़ी, खिलौने और जर्नल स्टोर की दुकानों पर देखी गई, वहीं बच्चों के लिए लगा मौत का कुआं और बड़ी चकरी विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेले में लोगों ने स्थानीय व्यंजन खजुरा का खूब आनंद लिया।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
मेले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय व कोतवाल कमलकांत वर्मा स्वयं पुलिस बल के साथ मेले में भ्रमण करते रहे और मनबढ़ तत्वों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि “मेले में किसी प्रकार की शरारत या उत्पात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

विक्रमादित्य की प्राचीन चौखट की पूजा
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने देवकली देवलास में विक्रमादित्य द्वारा स्थापित प्राचीन चौखट की पूजा-अर्चना बड़े ही श्रद्धाभाव से की। यह चौखट हनुमान मंदिर के सामने स्थित है और राजा विक्रमादित्य द्वारा निर्मित सूर्य मंदिर के पास स्थित सिद्धपीठ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है।

जनश्रुति के अनुसार, सम्राट चंद्रगुप्त द्वितीय ने यहां एक सैन्यगढ़ी का निर्माण कराया था, और यह चौखट उसी काल की ऐतिहासिक धरोहर है। इस कारण देवलास क्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टियों से विशेष महत्व रखता है।

आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और गोरखपुर समेत आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु मेले में शामिल होकर परंपरागत देवलास मेले का आनंद लेते नजर आए।

यह भी पढ़ें – जिला स्वास्थ्य समिति की सप्तम बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा

यह भी पढ़ें –बारिश में भी नहीं थमा उत्साह! तीसरे दिन 13 लॉन्च के साथ गूंजा आसमान — इन–स्पेस कंपटीशन में छात्रों की उड़ान ने जीता सबका दिल

Karan Pandey

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

15 minutes ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

59 minutes ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

1 hour ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

1 hour ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

2 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

3 hours ago