मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई झपटमारी की वारदात ने एक बार फिर आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय हाट के समीप टेंपो से उतर रही आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया और उनका बैग छीनकर काजीइंडा हाइवे की ओर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें – New Tata Punch Facelift लॉन्च: बोल्ड डिजाइन, टर्बो इंजन और 5-स्टार सेफ्टी के साथ 5.59 लाख से शुरू कीमत
पीड़िता की पहचान भगवानपुर हाट निवासी रंजना देवी के रूप में हुई है। वह इंडियन बैंक की माधोपुर शाखा से रुपये निकालकर ऑटो से घर लौट रही थीं। जैसे ही वह मनियारी पेठिया के पास टेंपो से उतरीं, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके हाथ से बैग झपट लिया। अचानक हुई इस घटना से वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही बदमाश तेज रफ्तार बाइक से फरार हो चुके थे।
ये भी पढ़ें – सुबह-सुबह सांसद के घर आग से मचा हड़कंप, जांच जारी
बैग में कुल 47 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीछा किया और कुछ ही समय में पीड़िता का मोबाइल व बैग बरामद कर लिया, लेकिन नकदी अब तक बरामद नहीं हो सकी है।
पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि छीनी गई राशि में से 27 हजार रुपये सरकारी मद के थे, जिसमें पोषाहार, गैस सिलेंडर, अन्नप्राशन, गोदभराई और अंडा मद की रकम शामिल थी। शेष 20 हजार रुपये निजी खर्च के लिए निकाले गए थे। यह राशि उन्होंने दो अलग-अलग बैंक खातों से निकाली थी।
ये भी पढ़ें – आग तापते समय महिला झुलसी, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर
मनियारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…