बंदरों के आतंक से क्षेत्र को राहत पहुंचाने में जुटा विकास विभाग

बहराइच :(राष्ट्रकी परम्परा)! क्षेत्र को बंदरों के आतंक से मुक्त कराने में विकास विभाग का महकमा जुटा हुआ है।खण्ड विकास अधिकारी दीपेंद्र पाण्डेय की देखरेख में गांव सहित कस्बों व बाजारों से बंदरों को पकड़ कर जंगलों में छोड़े जाने का काम जोर शोर से शुरू है। शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय से करीब आधा दर्जन से अधिक बन्दर बलरामपुर, सिरसिया व गिलौला के अजीम,असगर,मन्नू,कलाम द्वारा पकड़े गये।अभियान के तहत अब तक हजारों की तादात में बन्दर पकड़ कर आधा दर्जन से अधिक गांवों को उनके आतंक से मुक्त कराया जा चुका है।बंदरों के आतंक से हैरान परेशान किसान व क्षेत्रवासियों ने बीडीओ दीपेंद्र पाण्डेय के इस पहल की जमकर सराहना की।
मालूम हो की बंदरों की बढ़ती तादात क्षेत्रवासियों के लिये मुशीबतों का सबब बनी है। त्रिकोलिया निवासी कृषक बब्बन सिंह ककरहा कुट्टी के महंत नरेंद्र गिरी का कहना है कि बंदरों के आतंक से खेतों में लगी सब्जियां, गेहूं व गन्ने की फसलें जहां पूरी तरह चौपट हो रहीं है वहीं आये दिन महिलाए व बच्चे इनका शिकार हो रहे हैं।बंदरों के आतंक से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम मोनिका रानी से मिलकर इनके आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगायी थी। खण्ड विकास अधिकारी दीपेंद्र पाण्डेय ने बताया कि आये दिन बंदरों के आतंक से सम्बंधित शिकायतें मिल रही थी जिसके तहत अभियान चलाकर क्षेत्र को बंदरों के आतंक से मुक्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि झाला तरहर,मधनगरा,त्रिकोलिया, लालपुर,मोहम्मदपुर ककरहा सहित ब्लाक मुख्यालय से अब तक हजारों की तादात में बन्दर पकड़वाए गये है जिन्हें मिहींपुरवा और श्रावस्ती के जंगलों में छोड़ा गया है।श्री पाण्डेय ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ था ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर क्षेत्र में भी अभियान जारी रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

1 hour ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

2 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

2 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

3 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

4 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

5 hours ago