उप निदेशक पंचायत ने विकास कार्यों और पंचायत भवनों का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार उप निदेशक (पंचायत) आजमगढ़ मंडल अभय कुमार शाही ने विकास भवन में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कंसल्टेंट सहित संबंधित अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने विकास खंड खलीलाबाद की ग्राम पंचायत नेहिया खुर्द बुजुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत भवन, सीएससी और आरआरसी का जायजा लेने के साथ खेल मैदान के पास हरिशंकरी पौधे का रोपण किया।
इसके बाद विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत टेमारहमत में अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया गया। अंत में ग्राम पंचायत चांगेरा मगेरा पहुंचकर पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य एवं उसकी गुणवत्ता की सराहना करते हुए अंत्येष्टि स्थल पर इंटरलॉकिंग और बाउंड्री वॉल का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

3 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

3 hours ago