गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वृहद वृक्षारोपण पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में होम साइंस विभाग के पीछे आम के बाग का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आम का पौधा लगाकर किया।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि फलदार वृक्षों का रोपण जैव विविधता के संरक्षण, पोषण सुरक्षा तथा हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह, होम साइंस विभाग की अध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह तथा प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. आर. आर. सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. आर. आर. सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए जा रहे हैं। आम का यह बाग भविष्य में विद्यार्थियों के लिए जैव विविधता, उद्यानिकी और पर्यावरणीय अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
वृक्षारोपण के दौरान चौसा, मियाजाकी, गौरजीत, बॉम्बे ग्रीन, आम्रपाली, दशहरी और केसर सहित आम की उन्नत एवं लोकप्रिय किस्मों का रोपण किया गया। इन किस्मों का चयन उनकी उच्च गुणवत्ता, बेहतर उत्पादन क्षमता और स्थानीय जलवायु के अनुरूप अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए किया गया।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…