रेहरा बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग मुख्यमंत्री से हुई तेज

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से नगर विकास विभाग एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जल्द से जल्द रेहरा बाजार को नगर पंचायत घोषित किए जाने की मांग की है।
सरवन गुप्ता,विनोद कुमार वर्मा,महेन्द्र पाण्डेय,अभिजीत सिंह विसेन,अनिल सोनी, बिजय,संतोष,अजय आदि का कहना है कि रेहरा बाजार अब नगर पंचायत के सभी मानकों को पूरा करता है। यहां की जनसंख्या, राजस्व संग्रह, व्यापारिक गतिविधियाँ और बुनियादी सुविधाएं इस क्षेत्र को शहरी क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत करने के लिए पर्याप्त हैं।
व्यापारियों ने बताया कि यदि रेहरा बाजार को नगर पंचायत घोषित किया जाता है, तो यहां की मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और शहरी विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचेगा।
गौरतलब है कि रेहरा बाजार में पहले से ही थाना, पोस्ट ऑफिस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक मुख्यालय, कई इंटर कॉलेज और एक डिग्री कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं। यह क्षेत्र धीरे-धीरे शहरी स्वरूप ले चुका है, ऐसे में इसे नगर पंचायत का दर्जा देना जनहित में जरूरी बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र संज्ञान लेकर उचित निर्णय लेने की अपील की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

18 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

18 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

19 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

19 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

19 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

19 hours ago