अज्ञात युवक का शव फंदे के सहारे पेड़ से लटकता मिला

भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र भटनी अंतर्गत रेलवे स्टेशन भटनी के प्लेटफार्म नम्बर एक के बगल स्थित झाड़ी में एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही हैं, उसका शव मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे स्थानीय लोगों द्वारा रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता देखा गया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस/ जीआरपी भटनी को दी गई । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा गया। पुलिस द्वारा शव की तलाशी ली गई तो जेब में आधार कार्ड मिला, जिसमें तसौवर पुत्र फिरोज आलम निवासी वार्ड नं 4 आमीन टोला पहरकिया अररिया बिहार पिन नंबर 854304 अंकित है। पुलिस द्वारा आधार के द्वारा परिजनों से सम्पर्क किये जाने को लेकर विधिक कार्यवाही जारी है।आस-पास के लोगो से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका । थाना भटनी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल देवरिया भेजा गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 hour ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 hour ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago