आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोछा गांव में सोमवार को प्रातः 5:00 बजे घर के पास गली में पड़ा शव, देखकर परिजन मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच मे जुट गयी और सच्चाई जानने के लिए, मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुला लिया खोजी कुत्ता मौके पर पहुँचा तो जरूर किंतु घटनास्थल के आस पास में ही घूम कर रह गया। पुलिस अधिकारी एसपी ग्रामीण राहुल रुसिया एवं सीओ सदर ने मौके की गहन छानबीन किया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम गोछा निवासी अमरजीत मौर्य पुत्र बाबूराम मौर्या का शव मृतक के घर के पास गली में पड़ा मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचते ही जांच मे जुट गयी। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, तो पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। पत्नी रिंकी देवी का कहना है कि रात में मोबाइल पर फोन आया था उसके बाद लघुशंका के लिए बाहर गए थे रात में परिजन सो गए जब सुबह उठे तो उनका शव घर के बगल में देखकर उनके होश उड़ गए, इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रुसिया ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है, और देखने में प्रतीत होता है कि शराब का अधिक सेवन करने से मौत हुई है। वैसे तो पीएम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…