केसीसी धारकों के लिए फसल बीमा कराने की तिथि बढ़ी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जनपद के किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानो को अवगत कराया है कि जनपद में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है। भारत सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक ऋणी कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत कवर करने हेतु बीमा कराने की अन्तिम तिथि खरीफ में 31 जुलाई 2024 से बढ़ाकर दिनाँक 25 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गयी है तथा पोर्टल पर कृषकों का विवरण अपलोड करने हेतु अन्तिम तिथि 09 सितम्बर 2024 निर्धारित की गयी है।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत प्रतिभागिता नहीं करने के सम्बन्ध में अपनी लिखित सहमति प्रदान करने का प्राविधान रखा गया है। यदि किसान द्वारा जिस बैंक शाखा से फसली ऋण लिया गया है, उस बैंक शाखा को लिखित में अवगत करा देते हैं, तो उनके केसीसी से प्रीमियम की कटौती नहीं होगी एवं वह योजना में सम्मिलित नहीं होंगें। यदि किसान भाई लिखित में सूचित नहीं करते हैं। तो उनके केसीसी से फसल बीमा की प्रीमियम कटौती की जायेगी। साथ ही जो किसान अपने बैंक शाखा नहीं जा सकते है। वह अपना हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र ई-मेल या मोबाईल से स्कैन करके भी सम्बन्धित बैंक शाखा को भेज सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

47 seconds ago

नहर में कूदे दो छात्र, बचाई महिला की जान

तेज बहाव में जान की परवाह किए बिना उतरे कृष्णा-सद्दाम, डीएम ने प्रशस्ति पत्र व…

4 minutes ago

राष्ट्र के विकास में हिन्दी भाषा की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…

9 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

6 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

6 hours ago