आज एक दूसरे को नीचा दिखाने का,
हर किसी को ख़ुद से कम आंकने का,
झूठ फ़रेब के सहारे बदनाम करने का,
रिवाज चल पड़ा है धौंस जमाने का।
मोमबत्ती व अगरबत्ती की कहानी,
दोनों मन्दिर में लगती हैं सुहानी,
मोमबत्ती को मानते सब गुणवान,
प्रकाश के प्रभाव से सदा धनवान।
मोमबत्ती अगरबत्ती को नीचा
दिखाने का प्रयास करती है,
पर अगरबत्ती सदा मुस्कुराती
रहती और प्रसन्न भी रहती है।
हमेशा की तरह एक दिन पुजारी
ने सायंकाल में दोनोँ को जलाया,
किसी कार्य से मंदिर से बाहर गया,
तभी हवा का एक तेज़ झोंका आया।
तेज़ हवा से मोमबत्ती बुझ गई,
और अगरबत्ती जलती भी रही,
हवा के साथ पूरे मंदिर में चारों
तरफ़ सुगन्ध भी बिखेरती रही।
मोमबत्ती का अहंकार नष्ट हुआ,
आदित्य वैसे ही अपने गुणों पर
कभी अहंकार नहीं होना चाहिए,
किसी को कम नहीं मानना चाहिये।
डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…