जायरीनों की पलटी गाड़ी,एक की मौत,छह घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा ) जनपद बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत दरगाह से जियारत कर वापस घर जा रहे जायरीनों की गाड़ी पलटने से एक की मौत तथा छह अन्य सवार घायल हो गये है। घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है जिनकी स्थित सामान्य है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज बस्ती निवासी शाहनवाज पुत्र मोहिनुद्दीन,अरवाज पुत्र अल्ताफ,अशरफ पुत्र बुधई,जुनैद पुत्र मुक़दीर,आरिफ पुत्र बहरैची,आवेश पुत्र क्रीम,जीशान पुत्र गुलाम रविवार की रात दरगाह से जियारत कर अपनी गाड़ी यू पी 32 एल वाई 4468 से वापस गृह जनपद बस्ती जा रहे थे।रात दस बजे के करीब गोण्डा बहराइच मार्ग स्थित खुटेहना चौकी अंतर्गत बनकटा के पास ड्राइबर को झपकी आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्डे मे गिर गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार में सवार सभी घायल जायरीनों कों उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा।थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि इलाज के दौरान आरिफ पुत्र बहरैची की मृत्यु हो गयी,शेष छह जायरीनों का ईलाज चल रहा है जिनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

54 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago