Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमौजूदा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल: साधु यादव

मौजूदा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल: साधु यादव

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ‘साधु’ ने की। इस दौरान पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शैलेन्द्र यादव ‘साधु’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कानपुर में गैंगरेप, मेरठ में ट्रिपल मर्डर और हाल ही में कोपागंज में सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपये की लूट जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाया जा रहा है। सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे और 2027 में परिवर्तन की नींव रखेंगे।

बैठक में जिला महामंत्री अब्दुल कुड्डूस अंसारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष तनवीर खान, जिला सचिव पंकज राय, जिला सचिव मुन्नू राम, जिला सचिव निसार अहमद, नगर अध्यक्ष विनोद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अवधेश चौहान, सुरभान यादव, रजनीश राय एडवोकेट, मुन्ना सिंह, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव में पीडीए की एकजुटता के साथ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments