कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया चाफ नहर पर मौजूद पुलिया टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है, जिसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिया के नवनिर्माण की मांग की। उक्त ग्राम पंचायत के मुसहरी टोला के उत्तर से नहर बहती है नहर की खुदाई के समय पुलिया का निर्माण हुआ। करीब बीस वर्ष पूर्व पुलिया का रेलिंग टूट गया, अब पुलिया के छत में एक बड़ा होल हो गया है इससे मुसहर बस्ती सहित गांव के किसानों को खतरे की आशंका के बीच आना जाना पड़ता है। पृथ्वीपुर व कतौरा जाने के लिए भी ग्रामीण इसी पुलिया का प्रयोग करते हैं। पुलिया के टूट जाने से लोग धर्मपुर पर्वत या रामगढ़ के पास बनी पुलिया से होकर जाते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य जवाहिर प्रसाद के नेतृत्व मे क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीराम गोंड़ उर्फ मुलायम, राजकुमार, रामदुलार, राकेश, सुग्रीम , कपिल देव, धर्मदेव, कुंदन, बिहारी, जगरनाथ, घुरहू, कौशल्या, मिथली, समरजिया, कलावती, गीता, संजय आदि ग्रामीणों ने तत्काल नई पुलिया बनाए जाने की मांग की है।
राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…
सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…